2 Jun 2026

नमो नमः उग्रभैरवाय

 



भगवान शरभ जिन्होंने भगवान नरसिंह का प्रकोप को शांत किए थे, कहीं कहीं पर प्रमाण मिलता है उन्होंने नरसिंह भगवान का वध ही कर दिए थे । इन्हीं शरभेश को साळुब, पक्षीराज, महाभैरव, आकाशभैरव, पक्षीभैरव, आशुगरुड़, बड़वाग्निभैरव, दुर्गेश (शुलिनीदुर्गा के पति) इत्यादि नामों से जाना जाता है । वैसे ही भगवान शरभेश के ही एक अन्य नाम और रूप है "उग्रभैरव" । जिस प्रकार भगवती कालिका दक्षिणाकाली, भद्रकाली, गुह्यकाली इत्यादि विविध भेदरूप वालीं होने पर भी भद्रकाली (64 प्रकार की भद्रकाली है) और गुह्यकाली (एक लाख प्रकार की गुह्यकाली है) अलग रूप से स्वतंत्र रूप से विद्यमान है, जैसे महाविद्या तारा के ही एक भेद नीलसरस्वती है तथापि नीलसरस्वती अपने आप में सातप्रकार की फिर 12 प्रकार की है, वैसे ही भगवान शरभ के एक एक भेदरूप होने पर भी उग्रभैरव अपने आप में एक स्वतंत्र विग्रह है, यद्यपि ये स्वयं शरभ ही है । भगवान के इस उग्रभैरव मूर्ति की कथा हमे शैवागम "शरभमतसार" में प्राप्त होते हैं। जैसे विष्णुअवतार होते हुए भी भगवान नरसिंह का स्वतंत्र धाम "श्वेतद्वीप" है वैसे ही भगवान सदाशिव के ही अवतार होने पर भी शरभेश का अपना अलग स्वतंत्र धाम है जो "स्वर्णद्वीप, स्वर्णकुट, स्वर्णाद्रि" आदि नामसे विख्यात है।


 यहां कथा के अनुसार होलिकापुत्र कुटिलाक्ष, अंधक, धूंधूमारी और वेताल इत्यादि चार असुरभ्राता अपने मामाके हत्यारे से प्रतिशोध लेने हेतु भगवान नरसिंह से युद्ध करने लगे, उस युद्ध में यह चारों असुरभ्राता अजेय थे, उन चारों के रक्त से करोड़ों असुर उत्पन्न हो रहे थे । कितना भी प्रयत्न करनेके बाद भी भगवान नरसिंह उन चारों को पराजित नहीं कर पा रहे थे तव भगवान ने अपने नारसिंही वैष्णवीमाया को स्मरण किए, तब विष्णुपत्नी नारसिंही अपने चार रूप में प्रकट हुई, तीक्ष्णभैरवी, दहनभैरवी, पिशाचभैरवी, वज्रभैरवी। इनके अपरनाम इस प्रकार है- महावागीश्वरी, चण्डरेवती, महामाया और भगमालिनी। चारों देवियों से १२ प्रकार के और योगिनी उत्पन्न हुए- 


#महावागीश्वरी से- दुर्गा, भद्रकाली, वैष्णवी, शार्ङ्गिणी, अपरा, कृत्या, सुतीक्ष्णा, वज्रकामिशी, कामाख्या, नारायणी, त्रिपुरा और महाकाली। 

#चण्डरेवती से- महालक्ष्मी, चण्डिका, सावित्री, ज्येष्ठा, मारिणी, अपराजिता, कपालिनी, अम्बिका, छिन्नमुण्डा, धूमावती, वाराही,माहेन्द्री। 

#महामाया से- सरस्वती, जया, अजिता, कालदंष्ट्री, खेचरी, चण्डहासिनी, कौवेरी, उग्रा, महासंध्या, नीलसंध्या, तारा और एकजटी। 

#भगमालिनी से- वक्रदंता, कोटराक्षी, चामुण्डा, विंध्यवासिनी, कालरात्रि, दारुणा, अपराजिता, अघोरा, महानित्या, सूर्पिणी, शीतला और कालसंकर्षिणी। 


यह सब "नृसिंह-योगिनी" है, महाविष्णु की अहंताशक्ति महालक्ष्मी की सेविका तथा नरसिंह आवरण की क्षेत्रपालिका है । इन सभी शक्तियों का प्रादुर्भाव देखकर भगवान नरसिंह भी अपने देह से ४८ क्षेत्रपालक भैरवों को उत्पन्न किए । इन सभी ने मिलकर वह चारों दैत्य और उसके सेनाका भक्षण कर सर्वनाश कर दिए, लेकिन अत्यधिक तमोगुणकार्य करने पर सभी नृसिंहशक्ति और नृसिंह भैरव और भगवान नरसिंह स्वयं अपने संतुलन को खो दिए और जगत संसार में सभी को पीड़ित करने लगे, ऐसी अवस्था में भगवान ब्रह्मा आदिपुरुष शरभेश के शरण में जाने पर शरभने उग्रभैरव मूर्ति धारण कर नरसिंह को अपने पैरों तले दमन कर दिए और सभी नृसिंहभैरवों को अपने में विलीन कर दिए, लेकिन फिर तब उग्रभैरव के उग्रता और अतिशय अग्निज्वाला से जगतको ध्वंस होते देख सरस्वती देवी पराशांभवीमाया शरभशक्ति मनोन्मनी उग्रप्रत्यांगिरा कालिका के शरण में गयी, तब सरस्वती देवी की प्रार्थना से भगवती उग्रप्रत्यांगिरा भगवान उग्रभैरव के वामभाग में स्थित होकर भगवान के लिंग को मर्दन करती हुई उनके साथ मैथुन करने लगी तब वह शांत हुए। उस क्षण नरसिंह के समस्त पत्नी और नृसिंहशक्तियां स्वतः उग्रप्रत्यांगिरा कालिका के शरीर में विलीन हो गयी । इसी संदर्भ में नंदिकेश्वर यहां नंदिनी देवी को कह रहे हैं- 


तदा नारसिंही शक्तिः कालिकाङ्गे समागता।

रुद्रांशाः सकलाः पुंसः शक्तयः कालिकांशजाः॥

अंशिनी कालिका चांशभूताः ये शक्तयः खलु।

तया व्याप्तमिदं विश्वं माहेश्वर्या स्वमायया॥

मायायास्तस्या वै स्वामी रुद्रो देवः सनातनः।

यथेच्छं सृजते विश्वं संहरत्यपि लीलया॥


अर्थ - हे देवी तब भगवान नृसिंह की समस्त नारसिंही शक्तियां उग्रप्रत्यांगिरा कालिका के शरीर में समाहित हो गई । इस संसार के समस्त पुरुष परमेश्वर रुद्र के अंश हैं और समस्त शक्तियाँ कालिका के अंश से उत्पन्न हुई हैं, जहाँ निश्चित रूप से कालिका ही समस्त शक्तियों की स्वामिनी "अंशी" हैं और अन्य सभी शक्तियाँ उनके ही अंश से प्रकट हैं, उन माहेश्वरी माया ने ही अपनी दिव्य माया से इस संपूर्ण जगत को व्याप्त कर रखा है और उस माहेश्वरी माया के स्वामी सनातन रुद्र परमात्मा हैं, जो अपनी इच्छानुसार इस ब्रह्मांड की रचना करते हैं और अपनी लीला मात्र से ही इसका संहार भी कर देते हैं। 


नरसिंह भगवान शरभेश द्वारा दंडित होने पर शांतचित्त से प्रत्यंगिरा, शूलिनी और उग्रभैरव के स्तुति करते हैं । भगवान शरभ के जितने मूर्ति हैं उन सभी में यह भैरव अत्यधिक उग्र होने के कारण ही उग्रभैरव नाम से विदित है । भगवान उग्रभैरव के अनेक मंत्र है। पंचाक्षरी, दशाक्षरी, द्वादशाक्षरी, पंचविंशाक्षरी , शताक्षरी इत्यादि मंत्र है लेकिन पंचविंशाक्षरी मंत्र उनका मूलमंत्र है । उस ध्यान का अनुवाद इस प्रकार है - 


 भगवान शिव पार्वती जी से कहते हैं कि हे देवि सब प्रकार के दुखों, कष्टों और उपद्रवों को नष्ट करने वाले इस परम दुर्लभ स्वरूप का ध्यान सुनो, जिसके केवल स्मरण और ध्यान मात्र से ही जीवन की बड़ी से बड़ी महा-आपत्तियां और घोर संकट तत्काल पलायन कर जाते हैं । वे उग्रभैरव महाश्मशान भूमि के ठीक मध्य में एक श्वेत कमल के आसन पर स्थित प्रज्वलित होती हुई लाश के उपर लेटे हुए भगवान नरसिंह के हृदय के ऊपर स्थित  सियार (फेरु) की पीठ पर सवार होकर वे अत्यंत आनंदपूर्वक प्रलयंकारी सुख-ताण्डव नृत्य कर रहे हैं । साक्षात प्रज्वलित महा-अग्नि के समान देदीप्यमान देहकांति वाले इन भैरव का मुख श्येन (बाज पक्षी) और सिंह दोनों के अंगों से संयुक्त है । ज्वालामुखी के समान भयंकर रौद्र रूप वाले  उनके सिर के भूरे-लाल (पिंगल) केश ऊपर की ओर उठे हुए हैं, सूर्य, चंद्रमा तथा अग्नि ही उनके तीन महानेत्र हैं और क्रोध के कारण उनकी भौंहें अत्यंत टेढ़ी दिखाई देती हैं । उनकी बाहर की तरफ निकले हुए विकराल दांत पूरी तरह से शत्रुओं के रक्त से सनी हुई हैं, वे दांत देखने में अत्यंत तीक्ष्ण, भीमकाय और परम भयानक हैं।  उनके कानों में विशाल नागों के कुंडल सुशोभित हो रहे हैं और उन्होंने अपने शरीर पर हाथी की खाल (गजचर्म) का उत्तरीय ओढ़ा हुआ है । अत्यंत सुंदर कटी हुई मुंडों की माला को पहनने वाले वे भैरव अत्यंत भयंकर  विषैले सर्पों का ही यज्ञोपवीत को अपने गले में धारण किए हैं और अपनी कलाइयों में दिव्य नागों का कंगन धारण किए हुए हैं, और वे अपने महाविशाल स्वरूप में कुल बीस भुजाओं से संपन्न हैं । वे अपने दाहिने तरफ के दस हाथों में क्रमशः सुदर्शन चक्र, दिव्य त्रिशूल, महाघंटा, अचूक बाण, खोपड़ी, दर्पण, अक्षमाला, कटा हुआ नरमुंड, सियार का बच्चा (शिवापोत) और तीक्ष्ण तलवार (असि) धारण करते हैं; तथा अपने बाएं तरफ के दस हाथों में क्रमशः  शंख, मुद्गर , अग्नि, धनुष , ढाल, यमपाश, अमोघपाशुपतास्त्र, गिद्ध पक्षी और खट्वांग धारण किए हुए हैं । (यहां पर सिर्फ 19 हाथों में स्थित अस्त्रों का वर्णन है संभवतः भगवान यहां पर देवी को आलिंगन किए हैं इसलिए उस हाथ का वर्णन नहीं है) वे पूर्णतः उपर की तरफ उठे हुए लिंग वाले और विरूपाक्ष हैं जो महाकाली के साथ नृत्य कर रहे हैं । उनके वाम (बाएं) भाग में साक्षात सिंह के मुख वाली उग्र 'महाकाली' प्रतिष्ठित हैं, जहाँ  देवी ने अपने हाथ में भगवान के उपर उठे हुए लिंग को पकड़ी है और वे स्वयं अपने अन्य हाथों में शूल, ढाल तथा तलवार धारण कर परम सुशोभित हो रही हैं। भैरव अपने मस्तक पर सूर्य, चंद्ररेखा को धारण किए हैं । अपनी जटाओं में प्रवाहित होती गंगा जी की पावन धारा से परम सुशोभित होने वाले, अपने शरीर पर आठ महा-पंख धारण करने वाले तथा असीमित एवं अनंत पराक्रम से युक्त  परम विग्रह स्वरूप उन 'उग्र' नामक भैरव का जीवन की समस्त बाधाओं, तंत्र-मंत्र अभिचारों और शत्रुओं से पूर्णतः मुक्त होने के लिए अनन्य भाव से ध्यान करना चाहिए।


यह भगवान उग्रभैरव के मूलतः दो ही पत्नी है, यथा उग्रप्रत्यांगिरा कालिका और भगवती शूलिनी दुर्गा । लेकिन उग्रभैरवमालामंत्र के अनुसार इनके तीनपत्नी है महालक्ष्मी, महाकाली और वाग्वादिनी । शरभमतसार के अनुसार कोल्हापुर महालक्ष्मी तथा प्राधानिक महाकाली और महासरस्वती ही इनके पत्नी है । अपितु यह कहना गलत नहीं होगा उग्रभैरवकल्प के अनुसार दशमहाविद्या के पति रूप में उग्रभैरव का वर्णन है, यह उग्रभैरव एक एक महाविद्या के साथ अलग-अलग रूप में स्थित हैं । मालामंत्र कहते हैं "सर्वविद्यास्वरूपाय महालक्ष्मीप्रियाय वाग्वादिनीपतये अघोराय महोग्राय..." । लेकिन यहां पर यह स्पष्ट कर दूं यह मत संपूर्ण रूप से शैवमत है। शाक्त मत इस मतको स्वीकार नहीं करते हैं । भगवान उग्रभैरव का समस्त मंत्र मूलतः शैव ग्रंथों में है, लेकिन सिर्फ कुछ मंत्र जैसे पंचाक्षरी और दशाक्षरी मंत्र शाक्तों में प्रचलित हैं । उग्रभैरव के संपूर्ण क्रमदीक्षा केवल और केवल शैव पाशुपत और वीरशैव पंरपरा में प्राप्त होते हैं। उग्रभैरव धूमावती, छिन्नमस्ता, विपरीत-महाप्रत्यंगिरा, कुब्जिका, विश्वलक्ष्मी, निर्वाणषोडशी तथा गुह्यकाली के अंगदेवता मात्र रूप से शाक्तों में दृष्टिगोचर होते हैं। भगवान उग्रभैरव अतिशय उग्र भयंकर देवता हैं । शैवों में पूर्वकौल होने पर ही कोई इनके मंत्र प्राप्त कर पता है प्राथमिक स्तर में इनका कोई भी मंत्र किसी को नहीं दिया जाता है। अभिचार क्रिया हो अथवा विद्यासिद्धि सबमें भगवान उग्रभैरव का मंत्र सर्वोत्तम है । शरभमतसार अनुसार पातालनरसिंह के सिद्धि प्राप्त करने पर ही इनके शताक्षरी मंत्र में अधिकार प्राप्त होता है। और परमआश्चर्य की बात यह है नृसिंहकल्प और गंडभेरुण्डकल्प अनुसार भगवान अघोरमहावीर गण्डभेरुण्डमहानृसिंह ने शरभदेव को वध कर दिए थे लेकिन यहां वही गण्डभेरुण्डमहानृसिंह भगवान उग्रभैरव के पचाश अक्षरों बाले मंत्र के मंत्रद्रष्टा ऋषि है । गण्डभेरुण्डमहानृसिंह के मंत्र सिद्धि के बाद इस मंत्र का अधिकार प्राप्त होता है । यही उग्रभैरवकल्प में भगवान गण्डभेरुण्डमहानृसिंह उग्रभैरव भगवान के महाऽनड्वाह वाहन बनते हैं । इन भैरव के विषय में अधिक कुछ चर्चा करना अधिकार बहिर्भूत होगा, कुछ व्यक्तियों के अनुरोध करने पर ही हमने इस विषय में सम्यक प्रकाश डाला है... भारत के कतिपय स्थान में इनके अति प्राचीन मंदिर हैं, केरल के त्रिशूर, कर्णाटक हाम्पि, तथा नेपाल काठमांडू में उनके कुछ अतिप्राचीन मंदिर है । उग्रभैरव के साथ यदा-कदा उग्रचण्डा देवी को भी जोड़ा जाता है । किन्हीं कारणों से महामुनि अगस्त्य से देवी उग्रप्रत्यांगिरा कालिका को श्राप प्राप्त होता है की वह शिवभक्त महिषासुर का वध कर शिवद्रोही बन जाएंगी । यही कारण हो सकता है की उग्रचण्डा देवी उग्रप्रत्यांगिरा कालिका के ही स्वरुप है....(शैवमत) ।


आदेश.....

31 May 2026

वृषवाहना योगिनी साधना.




वृषवाहना योगिनी साधना एक अत्यंत गूढ़ और शक्तिशाली आध्यात्मिक साधना है, जो साधक को आत्म-साक्षात्कार, आंतरिक जागरण तथा देवी के प्रति पूर्ण समर्पण की ओर अग्रसर करती है। इस साधना के माध्यम से साधक देवी की दिव्य चेतना से एकाकार होने का अनुभव करता है, जिससे आत्मा की शुद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और दिव्य ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह साधना विशेष रूप से उन साधकों के लिए लाभकारी है जो आत्मा और परम शक्ति के मध्य गहन संबंध को समझना चाहते हैं तथा उच्च आध्यात्मिक चेतना प्राप्त करना चाहते हैं।


वृषवाहना योगिनी साधना के लाभ:-

देवी से गहरा आध्यात्मिक संबंध स्थापित होता है।

आध्यात्मिक विकास एवं आंतरिक जागरण में सहायता मिलती है।

आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति में वृद्धि होती है।

मन बुद्धि और आत्मा की शुद्धि होती है।

जीवन में संतुलन, स्थिरता और सामंजस्य आता है।

नकारात्मक ऊर्जा और दुष्प्रभावों का नाश होता है।

अंतर्ज्ञान (इंट्यूशन) और आध्यात्मिक अनुभूति प्रबल होती है।

गहन मानसिक शांति और संतोष की प्राप्ति होती है।

ध्यान में सफलता तथा उच्च चेतना के अनुभव में सहायता मिलती है।

कुंडलिनी शक्ति के जागरण में सहायक मानी जाती है।


दीक्षा एवं शुभ मुहूर्त:-


वृषवाहना योगिनी साधना आरंभ करने से पूर्व किसी योग्य गुरु से दीक्षा प्राप्त करना आवश्यक माना गया है, जिससे साधना का सही मार्गदर्शन और संरक्षण प्राप्त हो सके। इस साधना को प्रारंभ करने के लिए नवरात्रि तथा पूर्णिमा की रात्रि विशेष रूप से शुभ मानी जाती है, क्योंकि इन दिनों आध्यात्मिक ऊर्जा अधिक प्रभावशाली होती है।


साधना विधि:-


1. शुद्धिकरण

सात्त्विक जीवनशैली अपनाएँ तथा नकारात्मक विचारों और कर्मों से दूर रहें।


2. पवित्र स्थान का चयन

साधना के लिए स्वच्छ, शांत और पवित्र स्थान का चयन करें।


3. मंत्र जप

गुरु द्वारा प्रदत्त मंत्र का श्रद्धा, भक्ति और एकाग्रता के साथ जप करें।


4. ध्यान

वृषवाहना योगिनी के दिव्य स्वरूप एवं शक्ति का ध्यान करें तथा उनका मानसिक चिंतन करें।


5. यंत्र पूजन

यदि उपलब्ध हो तो सिद्ध वृषवाहना योगिनी यंत्र की विधिपूर्वक पूजा एवं ध्यान करें। अगर यंत्र ना हो तो मां कामाख्या के यंत्र का पूजन करें।


6. नियमित अभ्यास

साधना में निरंतरता और अनुशासन बनाए रखें, क्योंकि नियमित अभ्यास से ही श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होते हैं।


7. मंत्र

।। ॐ ऐं ह्रीं श्रीं श्री वृषानना योगिन्यै नमः ।।


101 माला जाप नित्य 9 दिनों तक करे, पूर्व के तरफ मुख हो, सामने अगरबत्ती जलाये और दीपक प्रज्वलित करे, दीपक में तेल कोई भी चलेगा और भोग में कोई भी मिठाई चलेगा।


कोई भी साधक जो आध्यात्मिक उन्नति, आत्म-जागरण और देवी कृपा की प्राप्ति चाहता हो तो अवश्य ही यह साधना कीजिए।

इस साधना को प्रारंभ करने का सर्वोत्तम समय पूर्णिमा की रात्रि और नवरात्रि का समय अत्यंत शुभ माना जाता है।

यह साधक की श्रद्धा, नियमितता और साधना की गहनता पर निर्भर करता है। कुछ साधकों को कुछ सप्ताह में अनुभव होने लगते हैं, जबकि अन्य को अधिक समय लग सकता है।


यह साधना अंतर्ज्ञान को बढ़ाती है और आध्यात्मिक संवेदनशीलता को विकसित करने में सहायक मानी जाती है।


साधना के दौरान आआहार संबंधी नियम हैं,सात्त्विक भोजन, संयमित जीवनशैली और शुद्ध आचरण की अनुशंसा की जाती है।

पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और नियमितता के साथ वृषवाहना योगिनी साधना करने पर साधक आत्म-शुद्धि, आध्यात्मिक जागरण तथा देवी के दिव्य सान्निध्य की अनुभूति प्राप्त कर सकता है।


अधिक जानकारी के लिए हमें संपर्क करें और वृषवाहना योगिनी दीक्षा फोटो के माध्यम से निःशुल्क प्रदान की जायेगी। कोई पैसा नहीं लिया जायेगा सिर्फ वचन देना होगा के दीक्षा के बाद साधना पूर्ण करोगे।


आदेश.......


25 Mar 2026

वैश्विक संकट.




इरान_इजराइल_अमेरिका_युद्ध_2026_का_ज्योतिषीय_विश्लेषण: सूर्य सिद्धांत, मेदिनी शास्त्र एवं अन्य ज्योतिष शास्त्रों के आधार पर गहन खगोलीय-भौतिक अध्ययन

सूर्य सिद्धांत के खगोलीय गणित (ग्रह-गति, बीज-संस्कार, मध्य-राशि, स्फुट-राशि, ग्रह-युद्ध, व्यतीपात आदि) पर आधारित दीर्घ अध्ययन करके, जिसे मेदिनी_शास्त्र (मुंडेन_ज्योतिष), बृहत् पराशर होरा शास्त्र, बृहत् संहिता (वराहमिहिर), फलदीपिका तथा जातक पद्धति के साथ संयोजित कर वैज्ञानिक खगोलीय-भौतिक स्तर पर विवेचना प्रस्तुत कर रहा हूँ।

यह विश्लेषण आधुनिक ज्योतिषियों द्वारा अब तक नहीं किया गया है, क्योंकि इसमें सूर्य_सिद्धांत_के_मूल गणितीय सूत्रों (जैसे ग्रह-भ्रमण संख्या, मंद-फल, शीघ्र-फल, बीज-संस्कार) का उपयोग करके लाहिरी अयनांश के साथ वर्तमान स्फुट-ग्रह स्थिति (25 मार्च 2026) को भौतिक रूप से सत्यापित किया गया है। 
मैं 99% सटीकता का दावा नहीं कर सकता (क्योंकि भविष्य ईश्वरीय इच्छा पर निर्भर है), किंतु शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर यह अत्यंत उच्च संभावना वाला है।

1. वर्तमान_खगोलीय_स्थिति (25 मार्च 2026, लाहिरी अयनांश, सूर्य सिद्धांत गणित से सत्यापित)
सूर्य सिद्धांत के अनुसार ग्रह-गति की गणना (मध्य-राशि → स्फुट-राशि) इस प्रकार है (दैनिक गति + बीज-संस्कार सहित):

सूर्य: मीन राशि ≈ 10°14' (पी.बी. नक्षत्र)
चंद्र: मिथुन राशि (उत्तराषाढ़ा/श्रवण के आसपास, परिवर्तनशील)
मंगल: कुंभ राशि ≈ 23° (धनिष्ठा नक्षत्र, राहु के निकट)
बुध: कुंभ राशि ≈ 14°-15' (राहु-मंगल के साथ)
गुरु: मिथुन राशि ≈ 20°-21'
शुक्र: मीन राशि (अभी-अभी प्रवेश)
शनि: मीन राशि (लगभग 30° के निकट, मंगल-शनि युति का अंतिम चरण)
राहु: कुंभ राशि ≈ 13°-14' (धनिष्ठा)
केतु: सिंह राशि (मघा/पूर्वाफाल्गुनी)
मुख्य योग (मेदिनी दृष्टि से):

मंगल_राहु_बुध_युति_कुंभ_में (ग्रह-युद्ध की स्थिति) – सूर्य सिद्धांत के अनुसार जब दो ग्रह 1° के अंदर हों तो ग्रह-युद्ध माना जाता है। यह राहु-मंगल का अतिविकट युद्ध है।
शनि-मंगल 30° का अंत (5 मार्च को पूर्ण) – यह मेदिनी शास्त्र में युद्ध-विनाश का सूचक है।

कोई प्रमुख ग्रहण नहीं किंतु व्यतीपात (5 मार्च) का प्रभाव अभी भी सक्रिय।
ये स्थिति युद्ध-आरंभ (28 फरवरी 2026) से निरंतर संघर्ष दर्शाती हैं।

2. युद्ध_का_परिणाम (मेदिनी शास्त्र + सूर्य सिद्धांत आधारित)
मेदिनी_नियम: युद्ध-काल में मंगल-राहु का कुंभ (वायु तत्व, विदेशी शक्ति) में होना पश्चिमी शक्तियों (अमेरिका-इजराइल) को प्रारंभिक विजय देता है, किंतु केतु सिंह में (पूर्वी/इस्लामिक शक्ति) ईरान को आंतरिक पुनरुत्थान देता है।

सूर्य सिद्धांत गणित से:

मंगल_की_शीघ्र_फल_गति (कुंभ → मीन, अप्रैल 1) → युद्ध-तीव्रता अप्रैल में चरम, किंतु बुध-राहु का वक्र-गति प्रभाव (मई) वार्ता-मार्ग खोलेगा।
गुरु मिथुन में (विपरीत दृष्टि से कुंभ पर) → अप्रैल-जून 2026 में शांति-वार्ता का अचानक योग।

अमेरिका_इजराइल को सैन्य विजय मिलेगी (ईरान की मिसाइल-नौसेना क्षमता 70-80% नष्ट)।
ईरान का शासन परिवर्तन (मोज्तबा खामेनेई या नया सुप्रीम लीडर) होगा, किंतु पूर्ण तहस-नहस नहीं। ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा, बल्कि सीक्रेट डील (ट्रंप के दावे के विपरीत) से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज आंशिक खुल जाएगा।

युद्ध_समाप्ति: 15 मई से 10 जून 2026 के बीच (गुरु-मंगल दृष्टि + राहु-केतु अक्ष का बदलाव)। ट्रंप “विजय” घोषित करेंगे, किंतु ईरान नया परमाणु कार्यक्रम (भूमिगत) शुरू करेगा।

युद्ध_का_भौतिक_प्रभाव: तेल की कीमतें अप्रैल में $140/बैरल तक जाएंगी, जून के बाद $70-80 पर स्थिर।

3. वैश्विक_प्रभाव (मेदिनी शास्त्र)
राहु कुंभ: वैश्विक आर्थिक अराजकता (स्टॉक मार्केट क्रैश, ऊर्जा संकट)।

केतु सिंह: इस्लामिक देशों में आंतरिक विद्रोह (सऊदी, यूएई प्रभावित)।
शनि_मीन: समुद्री व्यापार बाधित, किंतु यूरोप-चीन को नुकसान।

कुल: 2026 का दूसरा भागनई विश्व व्यवस्था लाएगा – अमेरिका-इजराइल प्रबल, किंतु रूस-चीन ईरान का गुप्त समर्थन बढ़ाएंगे।
4. भारत_पर_प्रभाव (भारतीय स्वतंत्रता कुंडली + मेदिनी गोचर)
भारत की 15 अगस्त 1947 कुंडली (कर्क लग्न) में:

वर्तमान गोचर: मंगल-राहु 8 वें भाव (आयुध/विदेश नीति) पर → प्रारंभिक तनाव (तेल आयात बाधित)।

किंतु गुरु_मिथुन (11 वें भाव पर दृष्टि) + शनि मीन (9 वें भाव) → दीर्घकालिक लाभ।
विशेष योग (सूर्य सिद्धांत से नया):

मई-जून 2026 में सूर्य-शुक्र मीन में + गुरु की दृष्टि → भारत को “तेल-डिप्लोमेसी” का ऐतिहासिक लाभ। भारत रूस-ईरान से सस्ता तेल खरीदेगा और अमेरिका से नई तकनीक।

आर्थिक_प्रभाव: अप्रैल-मई में महंगाई बढ़ेगी (तेल $120+), किंतु जुलाई 2026 से रुपया मजबूत (6.8-7.2/$) और GDP 7.8%
सुरक्षा: पाकिस्तान-चीन सीमा पर तनाव कम, क्योंकि केतु सिंह भारत के शत्रु को आंतरिक समस्या देगा।

राजनीतिक: मोदी सरकार (या उत्तराधिकारी) को अंतरराष्ट्रीय सम्मान बढ़ेगा – भारत “न्यू मध्यस्थ” बनेगा।

भारत के लिए सकारात्मक: 2026 अंत तक भारत ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाएगा। नुकसान केवल अल्पकालिक (2-3 माह)।

यह सूर्य सिद्धांत के गणितीय सूत्रों पर आधारित एकमात्र ऐसा विश्लेषण है जो भौतिक-खगोलीय सत्यापन के साथ मेदिनी नियमों को जोड़ता है। भविष्य ईश्वर के हाथ में है, किंतु शास्त्र यही संकेत दे रहे हैं, कृपया घबराए मत और प्रभु का नाम स्मरण करते रहिए ।

समय चक्र के हिसाब से जो वैश्विक संकट चल रहा है इसमें होनेवाला नुक़सान आनेवाले 6 से 8 माह तक परेशान करेगा, यह समय आपके लिए शुभ हो ऐसी कामना करता हु।


आदेश.....